जिला प्रदर्शनी में रविवार को आयोजित विराट दंगल में पहलवानों ने दांव पेंच दिखाए। जिला किशोर में अजीत और जिला केशरी में धर्मवीर विजेता घोषित किए गए। इस दौरान 31 कुश्ती संपन्न हुईं।
रविवार को संपन्न दंगल में जिला किशोर का खिताब अजीत त्रिलोकपुर, जिला केशरी में धर्मवीर त्रिलोकपुर विजेता रहे। सात हजार की कुश्ती बबलू नगला मुई और अशोक पहलवान पानीपत के बीच हुई। जिसमें बबलू ने विपक्षी को पटखनी देते हुए जीत दर्ज की। प्रवीन तपावली आगरा ,मन्नू जसराम अखाड़ा दिल्ली के बीच पांच हजार की कुश्ती हुई। जो बराबर पर छूटी। जालंधर के पहलवान पुष्पेंद्र, रोहित मथुरा के बीच छह हजार की कुश्ती हुई , जिसमें पुष्पेंद्र विजेता बने। आखिरी कुश्ती 51 हजार के लिए विक्रम सपेरा दिल्ली और मुरारी पहलवान मथुरा के बीच हुई।
तीस मिनट तक चली कुश्ती बराबर पर छूटी। दोनों को आधा-आधा इनाम जिला पंचायत अध्यक्ष ने दिया। दंगल में सभी पहलवानों को पालिकाध्यक्ष ने शाल उड़ाई। संयोजक कृपाशंकर सविता ने सभी पहलवानों को पुरस्कृत किया। रेफरी की भूमिका उजागर सिंह ,ओमकार सिंह , हरनंदन ने निभाई। उद्घाटन जिला पंचायत अध्यक्ष जुगेन्द्र यादव ने किया। मुख्य अतिथि पालिकाध्यक्ष राकेश गांधी रहे। इस अवसर पर आनंद स्वरूप आड़ती, रमाशंकर प्रधान, वजीर यादव, शशिकिशोर सक्सेना , सतेंद्र यादव, पुष्पेंद्र यादव, सुखवेंद्र सिंह ,रामबाबू सचिव चंद्रशेखर आदि मौजूद रहे।