फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: आईटीआई में 300 विद्यार्थियों ने लिए प्रवेश फाॅर्म

Tue, 01 Aug 2023 10:28 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। आईटीआई (औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान) में प्रवेश के लिए आवेदन करने वालों की पहली वरीयता सूची जारी होने के बाद बड़ी संख्या में प्रवेश के लिए विद्यार्थी फाॅर्म लेने पहुंच रहे हैं। मंगलवार तक 300 विद्यार्थी प्रवेश के लिए फाॅर्म ले जा चुके हैं।
विज्ञापन





जिले में 2 राजकीय और 18 निजी आईटीआई संचालित हैं। आईटीआई में प्रशिक्षण के लिए विद्यार्थियों से ऑनलाइन आवेदन मांगे गए थे। आवेदन के आधार पर विभाग की ओर से प्रथम वरीयता सूची बीते शुक्रवार को जारी कर दी गई थी। इसमें राजकीय आईटीआई की 844 सीटों सहित निजी आईटीआई की 2100 सीटों के आवेदक शामिल हैं। सभी ट्रेडों में प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो गई है। तीन दिनों में कासगंज रोड स्थिति आईटीआई से 300 विद्यार्थी प्रवेश के लिए आवेदन ले गए हैं। फोरमैन एससी व्यास ने बताया कि शासन से प्रवेश के लिए पहली वरीयता सूची जारी होने के बाद नोटिस बोर्ड पर चस्पा कर दिया गया है। विद्यार्थी प्रवेश के लिए फॉर्म लेकर जा रहे हैं। आईटीआई में 544 सीटें हैं। विद्यार्थियों को मोबाइल पर मैसेज के माध्यम से भी जानकारी मिल रही है। अब तक 300 विद्यार्थी प्रवेश के लिए फाॅॅॅर्म ले जा चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें