फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: कैंटर की टक्कर से बाइक सवार दंपती समेत 3 की मौत

Tue, 16 Apr 2024 12:16 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। थाना मलावन क्षेत्र के अंतर्गत एनएच 34 पर एक कैंटर ने ऑटो में टक्कर मारते हुए बाइक को रौंद दिया। बाइक पर सवार हाथरस के दंपती सहित तीन लोगों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। ऑटो चालक गंभीर रूप से घायल हुआ है।
विज्ञापन

रुस्तम ने बताया कि उसके भाई निजाम (35), इसकी पत्नी नगमा (33) व गुल मोहम्मद (50) निवासी हसायन जिला हाथरस शादी समारोह में शामिल होने जा रहे थे। उनकी बाइक मलावन थाना क्षेत्र के थरौली गांव के पास पहुंची, तभी एक तेज रफ्तार कैंटर ने एक ऑटो में टक्कर मारते हुए बाइक में टक्कर मार दी।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतकों के शव मोर्चरी के लिए भिजवाए। घायल ऑटो चालक सुमित निवासी हिंदू नगर कोतवाली नगर को मेडिकल कॉलेज पहुंचाया। जिसकी हालत को गंभीर देखते हुए आगरा रेफर किया गया है। कैंटर को मौके से जब्त कर लिया गया है। उसका चालक भाग गया।
विज्ञापन

हाथरस जिले के कस्बा व थाना हसायन के मोहल्ला कुलियान निवासी गुल मोहम्मद, निजाम और नगमा शादी में शामिल होने कन्नौज जा रहे थे। थाना तालग्राम के गांव तहापुर में नगमा की भतीजी शाहीन की मंगलवार को शादी थी।
मगर उन्हें नहीं पता था कि पहुंचने से पहले रास्ते में मौत उनका इंतजार कर रही है। मृतक के दूसरे भाई छोटे खान ने बताया कि शाहीन के भाई की भी बुधवार को बरात जानी थी, लेकिन हादसे के बाद कार्यक्रम को टाल दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें