फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: 2800 मरीजों ने लिया उपचार, एक में मलेरिया की पुष्टि

Tue, 02 Sep 2025 11:25 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
मेडिकल कॉलेज में दवा काउंटर के बाहर महिलाओं की लगी लंबी कतार। संवाद
विज्ञापन
एटा। मेडिकल कॉलेज में मंगलवार को विभिन्न बीमारियों के इलाज के लिए 2800 मरीजों ने पर्चे बनवाए। इनमें एक युवक मलेरिया पीड़ित निकला जिसे संचारी रोग वार्ड में भर्ती कर उपचार दिया गया है। वहीं सर्जरी विभाग में बवासीर, भगंदर आदि के मरीजों की भीड़ रही।
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज के संचारी रोग वार्ड में भर्ती दीपक (30) निवासी नगला खोखल थाना रिजोर ने बताया कि 5 दिन से बुखार आ रहा था। मेडिकल कॉलेज में दवा लेने के लिए आए। यहां पर चिकित्सकों ने मलेरिया की जांच कराई जिसमें पुष्टि हुई। संचारी रोग वार्ड में भर्ती कर उपचार दिया जा रहा है।
मेडिकल कॉलेज में सोमवार को बारिश होने की वजह से तमाम मरीज उपचार के लिए नहीं पहुंच सके। मंगलवार को साफ मौसम होने पर पर्चा काउंटर पर मरीज व तीमारदारों की सबसे अधिक भीड़ रही। पर्चा बनवाने के लिए मरीज व तीमारदारों की कतार बाहर गेट तक पहुंच गई। लोग सुबह 7 बजे से ही आकर लाइन में पर्चा बनवाने के लिए लग गए थे।
विज्ञापन

मेडिसिन विभाग में 800 मरीजों को चिकित्सकों ने उपचार दिया। यहां पर अधिकांश मरीज वायरल बुखार समेत अन्य बीमारियों से पीड़ित थे। गंभीर मरीजों को चिकित्सक ने सामान्य वार्ड में भर्ती कराया। सामान्य वार्ड मरीजों से फुल हो रखा था। यहां पर वायरल बुखार, डायरिया व पेट दर्द आदि के मरीज भर्ती किए गए।
प्रथम तल पर सर्जरी विभाग में मंगलवार और शनिवार को बवासीर, भगंदर आदि बीमारी की ओपीडी लगती है। यहां पर करीब 150 मरीजों ने बवासीर, भगंदर, फिस्टुला व फिशर आदि बीमारियों का उपचार लिया। शनिवार को यहां पर 130 मरीजों ने उपचार लिया था।
दवा काउंटर के बाहर लगी रही लंबी कतार
मंगलवार को मरीज व तीमारदारों की दवा काउंटर के बाहर लंबी कतार लगी रही। महिलाओं की अलग से लाइन लगी हुई थी। महिलाओं के लिए दो काउंटर खुले हुए थे जहां से दवा उपलब्ध कराई गई। तीमारदार करीब दो घंटे तक लाइन में लगकर दवा लेने का इंतजार करते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें