समाजसेवी संस्था भारत विकास परिषद एवं विमल आरोग्य धाम के तत्वावधान में रविवर को आशा गुप्ता की स्मृति में जेपी हास्पिटल नोएडा के विशेषज्ञ चिकित्सकों ने स्त्रीरोग एवं स्वास्थ्य शिविर में 260 महिलाओं की जांच की गई। शिविर में डॉक्टरों ने कैंसर से बचाव को लेकर जागरूक किया। शिविर का शुभारंभ करते हुए डिप्टी डायरेक्टर प्रवर्तन निदेशालय वैभव ने कहा कि सटीक जानकारी मिलने से बीमारियों पर तत्काल काबू भी पाया जा सकता है। कार्यक्रम का संचालन संजय मिश्रा ने किया। जेपी हास्पिटल की डाक्टर अरूणा, डाक्टर सुर्दशन डे, डाक्टर नितिन, डाक्टर टंडन नन्दाशाह मौजूद रहे। आयोजक रमेशचन्द्र गुप्ता, डाक्टर विजय गोतम, डाक्टर रामदास अग्रवाल, डाक्टर लालता प्रसाद पालीवाल, डाक्टर गौरव गोयल, सेवा सिंह, हरिओम पिण्डारा, प्रमोद जैन, रमेशचन्द्र ओझा, रवि जैन, प्रत्येन्द्रपाल सिंह पप्पू, आनंद स्वरूप वार्ष्णेय मौजूद रहे।