फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

26 कनेक्शन काटे, 16 के मीटर बदले

Tue, 13 Jan 2015 12:25 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
बिजली चेकिंग अभियान के पहले दिन 187 संयोजन की चेकिंग की गई। अवैध संचालित छह कनेक्शन धारकों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई गई। 26 पुराने बकाएदारों के कनेक्शन काटे गए। इस दौरान 8.78 लाख रुपये का राजस्व भी वसूला गया। कार्रवाई से बिजली चोरी करने वालों में हड़कंप मचा रहा।
विज्ञापन




ठप आपूर्ति के चलते दस बजे निर्धारित कार्रवाई सप्लाई मिलने पर 12 बजे शुरू हो सकी। आठ विभागीय टीमों ने शहर के नगला पोता, शांति नगर, दिनेश नगर और घंटाघर क्षेत्र में डोर-टू-डोर चेकिंग की। इस दौरान केबल, मीटर और घरों के लोड की भी जांच की गई। आठ लाख 78 हजार रुपये का राजस्व वसूला गया। उपभोक्ताओं की शिकायत पर 16 मीटर भी बदले गए। लाखों के बकाएदार 26 लोगों के कनेक्शन काटे गए। चोरी में चिन्हित आठ के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की।



कार्रवाई होते देख भागे बिजली चोर
पहले दिन की कार्रवाई का असर दिखाई दिया। टीम को देखकर कई उपभोक्ता तो परिसर बंद कर भाग गए, लेकिन टीमों के पास मौजूद अभिलेखों के आधार पर उनके विरुद्ध कार्रवाई शुरू हुई तो वे पहुंच गए। उन्होंने अपना पक्ष रखा लेकिन अधिकांश के विरुद्ध कार्रवाई की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन




पहले दिन की कार्रवाई प्रभावी रही। पुलिस प्रशासन के सहयोग के चलते बिजली चोरी करने वाले दहशत में हैं। अभियान जारी रहेगा।
- राजीव चतुर्वेदी, अधिशासी अभियंता
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें