फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: निपटा 25 साल पुराना विवाद, चकरोड का काम शुरू

Fri, 16 May 2025 11:18 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
मारहरा ब्लॉक के महमूद नगरिया में चकरोड का कार्य कराते नायब तहसीलदार सुशील कुमार सिंह।
विज्ञापन
एटा। मारहरा विकासखंड क्षेत्र के गांव महमूदपुर नगरिया में दो पक्षों के बीच चकरोड का विवाद चल रहा था। इसके कारण रास्ता बंद था और पूरे गांव को समस्या का सामना करना पड़ रहा था।
विज्ञापन

गांव के प्रधान पक्ष व दूसरे पक्ष में रास्ते की जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। चकरोड की जमीन पर दोनों पक्षों ने खेती कर और बुर्जी-बिटोरे बनाकर कब्जा कर रखा था। दोनों पक्षों में कई बार विवाद के चलते मारपीट की घटनाएं भी हो चुकी हैं। प्रशासन के हस्तक्षेप के बावजूद मामला नहीं सुलझ पा रहा था। रास्ता बंद होने की वजह से ग्रामीणों को आवागमन के लिए लंबी दूरी तय करनी पड़ रही थी।
बुधवार को प्रशासनिक टीम समस्या का निस्तारण कराने पहुंचे। जैसे ही अतिक्रमण हटवाना शुरू किया, महिलाएं एकत्रित होकर आ गईं और विरोध करने लगीं। उनका विरोध देख राजस्व विभाग के अधिकारियों को लौटना पड़ा।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को नायब तहसीलदार सुशील राजपूत थाना प्रभारी केके लोधी और पुलिस फोर्स को लेकर गांव में पहुंचे। सख्ती के साथ दोनों पक्षों को चेतावनी दी तो कहीं जाकर वे माने। इसके बाद राजस्व टीम ने पैमाइश की। चकरोड की जमीन को चिह्नित कर अधिकारियों ने अपने सामने ही मिट्टी का भराव कर रास्ता तैयार कराया। नायब तहसीलदार ने बताया कि लंबे समय से विवाद चला आ रहा था। इसका निस्तारण कराकर अतिक्रमण हटवाते हुए चकरोड निर्माण शुरू करा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें