फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: आंधी में टूटे 25 पोल, रातभर गुल रही बिजली

Sun, 31 May 2026 12:37 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
जलेसर क्षेत्र में पेड़ गिरने से टूटा बिजली का खंभा। संवाद
विज्ञापन
एटा। जिले में शुक्रवार देर शाम आंधी और बारिश की वजह से कई जगह फॉल्ट और बिजली के खंभे टूटने से पूरी रात आपूर्ति बाधित रही। लोगों को रातभर बिना पंखा, कूलर के ही गर्मी से सोना पड़ा, जिससे उपभोक्ताओं को परेशानी का सामना करना पड़ा। सुबह करीब 7 बजे विद्युत आपूर्ति सुचारू होने के बाद लोगों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन

देर शाम करीब 8ः30 बजे आंधी और बारिश की वजह से विद्युत व्यवस्था रातभर ठप रही। नगर पालिका फीडर से रात 9 से सुबह 6 बजे बिजली नहीं आने से करीब 4 हजार उपभोक्ता रातभर परेशान रहे। बारिश होने की वजह से लोग छतों पर भी नहीं सो सके। सुबह 6 बजे घरों में विद्युत आपूर्ति हुई तब जाकर लोगों को राहत मिली। विद्युत निगम के अधीक्षण अभियंता सुभाष चंद्र ने बताया कि तेज आंधी व बारिश आने की वजह से बिजली के करीब 25 खंभे टूट गए। वहीं 10 से अधिक इंसुलेटर क्षतिग्रस्त हो गए। रातभर विद्युत कर्मचारी विद्युत फॉल्ट सही करने में जुटे रहे। सुबह के वक्त विद्युत आपूर्ति सुचारू रूप से चालू कर दी गई।


50 से अधिक मोहल्ले हुए प्रभावित
नगर पालिका फीडर से जुड़े सभी मोहल्ले 9 घंटे तक प्रभावित रहे। इससे जुड़े मेहता पार्क, गली बल्देव सहाय, कैलाश गंज, सुनहरी नगर, सकीट रोड, मानपुर, नगला भजा, नेहरू नगर, शीतलपुर, शिकोहाबाद रोड, रामेश्वरमपुरम कॉलोनी, गोशाला, शिवपुरी, हिंदू नगर, आवास विकास कॉलोनी, किदवई नगर, होली मोहल्ला समेत 50 मोहल्लों में सुबह तक बिजली नहीं आई।
विज्ञापन






नगला भजुआ में ट्रांसफॉर्मर को लोड बढ़ाने की हुई शिकायत
नगला भजुआ के ग्रामीणों ने विद्युत निगम को कई बार ट्रांसफॉर्मर का लोड बढ़ाने के लिए प्रार्थना पत्र दिया। विद्युत निगम ने कोई कार्रवाई नहीं की। ग्रामीणों ने बताया कि गांव में 25 केवीए का ट्रांसफॉर्मर लगा है। अधिक लोड होने से ट्रांसफॉर्मर कई बार खराब हो चुका है। एलटी लाइन के तार भी जर्जर हो चुके हैं जिससे हादसे की आशंका बनी रहती है। विद्युत निगम के अधीक्षण अभियंता सुभाष चंद्र ने कहा कि इस समस्या का समाधान कराया जाएगा।





रात 9 बजे से घर में बिजली नहीं आई। यहां तक मोहल्ले में भी बिजली नहीं आई। नगर पालिका फीडर पर कॉल करते रहे लेकिन किसी ने फोन तक नहीं उठाया। बिजली नहीं आने की वजह से रात को सो भी नहीं सके। - पवन यादव, सकीट रोड

सुबह 6 बजे तक बिजली नहीं आई। इससे घर में रात को सो तक नहीं सके। वहीं बारिश होने की वजह से छतों पर भी नहीं सो सके। रातभर गर्मी में मच्छर मारते रहे। - अवनीश कुमार, नगला भजा







नगर पालिका फीडर से जुड़ी लाइन पर कई जगह पर इंसुलेटर क्षतिग्रस्त हो गए। इसकी वजह से बिजली की आपूर्ति नहीं हो सकी। सुबह 6 बजे तक इंसुलेटर बदलने का काम किया गया जिसके बाद विद्युत आपूर्ति सुचारू रूप से चालू की गई। - सत्यप्रकाश, अधिशाषी अभियंता, विद्युत निगम



नूंहखेड़ा फीडर से ठप रही विद्युत आपूर्ति

निधौली कलां। नूहखेड़ा फीडर से 6 घंटे तक विद्युत आपूर्ति बाधित होने से लोग परेशान रहे। अधिशाषी अभियंता ओमप्रकाश सिंह ने बताया कि विद्युत आपूर्ति उपलब्ध कराने की पूरी कोशिश की जा रही है। तेज हवाएं और बारिश की वजह से विद्युत आपूर्ति नहीं मिल पा रही है। संवाद







जर्जर पोल से हादसे की आशंका
सकीट। मुख्य बाजार में बिजली का एक पोल दो दिन पहले पर गिर गया था। लोगों का कहना है कि वहां लगा दूसरा पोल भी जर्जर स्थिति में है। लोगों ने हादसे की आशंका जताते हुए जल्द बदलने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें