रेलवे में नौकरी दिलाने के नाम पर 25 लाख रुपये ठग लिए। बाद में फर्जी नियुक्ति पत्र थमा दिया। हकीकत सामने आने पर पीड़ित ने कोर्ट के आदेश से दो के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
कोतवाली देहात के गांव खेड़िया निवासी योगेंद्र ने बताया कि नेहा भाटिया निवासी प्रीतमपुर दिल्ली का उसके घर आना-जाना रहता था। बीते साल आरोपी ने रेलवे में नौकरी दिलाने की बात कही। उसके झांसे में आ गया और 25 लाख रुपये दे दिए। महीनों बीतने के बाद भी नौकरी नहीं लगी तो रुपये वापस करने की मांग की। कुछ दिनों बाद नेहा ने रेलवे का फर्जी नियुक्ति पत्र थमा दिया। इसे लेकर जब वह पहुंचा तो विभाग ने नियुक्ति पत्र फर्जी बताया। इसके बाद भी रुपये वापस नहीं दिए। पुलिस द्वारा रिपोर्ट दर्ज न करने पर कोर्ट की शरण ली। कोर्ट के आदेश से दो के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई है। थानाध्यक्ष का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।