एटा। प्रेरणा एप से बेसिक शिक्षा विभाग के अधिकारियों द्वारा विद्यालयों का औचक निरीक्षण किया गया। जहां 24 शिक्षक अनुपस्थित मिले। इस पर बीएसए ने सभी का एक दिन का वेतन काटा है।
बीएसए दिनेश कुमार ने बताया कि दो सितंबर को प्रेरणा पोर्टल के माध्यम से तीन विद्यालयों का निरीक्षण किया। जबकि 11 विद्यालयों का निरीक्षण खंड शिक्षाधिकारियों द्वारा किया गया। डीसी समेकित शिक्षा द्वारा पांच, नायब तहसीलदार द्वारा एक जबकि चार विद्यालयों का निरीक्षण मिड डे मील प्रभारी द्वारा किया गया। इस दौरान 11 शिक्षामित्र, छह सहायक अध्यापक, चार प्रधानाध्यापक व तीन अनुदेश अनुपस्थित मिले। सभी का एक दिन का वेतन काटने के निर्देश दिए हैं।