रैली में पहुंचने का आव्हान किया। इस बीच एक सभा में उन्होंने ग्रामीणों से कहा कि 2020 तक सभी घरों को 24 घंटे बिजली मिलेगी। 18 माह की मोदी सरकार ने 200 योजनाएं शुरू की हैं जिनका परिणाम शीघ्र दिखाई देगा।
उन्हाेंने कहा कि पीएम मोदी ने वादा किया है कि 2020 तक हर घर मेें बिजली और 2022 तक हर भारतीय का पक्का मकान होगा। किसानों और सरकार के बीच बिचौलिए खत्म करने के लिए किसान दुर्घटना बीमा शुरू हुई है। जिसमे नाम मात्र का पैसा जमा करने पर फसल बर्बाद होने पर सीधे किसान के खाते में पैसा आएगा। पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष दिनेश वशिष्ठ ने ग्रामीणाें से आव्हान किया कि वह 28 फरवरी को बरेली में होने वाली किसान रैली में पहुंचे। अध्यक्षता हुकुम सिंह ने और संचालन हुतेंद्र पाल सिंह ने किया।
ग्राम बृजपुर में केंद्रीय मंत्री रामशंकर कठेरिया, जिलाध्यक्ष दिनेश वशिष्ठ, नवनिर्वाचित ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि सुरेंद्र यादव, पूर्व एमएलसी प्रत्येंद्रपाल सिंह, कैलाश मित्तल, अवागढ़ चेयरमैन महेशपाल सिंह, संजीव दिवाकर, दिनेश बंसल, लालजी सिंह, विकास मित्तल, अशोक शर्मा, पूर्व विधायक कुबेर सिंह अगरिया को सम्मानित किया गया। ग्राम बृजपुर में कठेरिया ने परिक्रमा मार्ग एवं लिंक मार्ग सांसद निधि और ब्लाक प्रमुख निधि से आधा बनवाने का आश्वासन दिया है।
ग्राम शेरपुर, मनीगढी, बारा समसपुर, बृजपुर, सोना में समस्याएं सुनने पहुंचे। केन्द्रीय मंत्री कठेरिया के कार्यक्रमों के दौरान लालजी शाह, रूप किशोर, विपिन गुप्ता, वीरेंद्र सिंह मुखिया, शेरसिंह दिवाकर, ठाकुमर कंहैया सिंह, राघवेंद्र सिंह, उदल पहलवान, दर्शनपाल सिंह बंटू, हरेंद्र सिंह धनगर, लला ठाकुर समेत सैकड़ों ग्रामीण मौजूद रहे।