फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: पशुओं की नस्ल सुधार को आगे आए 22 हजार पालक

विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। पशुपालन विभाग की ओर से पशुओं की बेहतर नस्ल पैदा करने के लिए कृत्रिम गर्भाधान किया जा रहा है। जिले में 22 हजार से अधिक पशुपालक अपने पशुओं का कृत्रिम गर्भाधान कराकर नस्ल सुधार के लिए आगे आए हैं। सेक्स शॉर्टिड सीमन खासकर गायों के लिए सरकार लेकर आई है। इससे बछिया के पैदा होने की गारंटी रहती है।
विज्ञापन

शासन की ओर से कृत्रिम गर्भाधान मिशन-75 प्रदेश भर में चलाया जा रहा है। इस मिशन के तहत जिले में गाय-भैंसों की नस्लों को कृत्रिम गर्भाधान के माध्यम से सुधारने का प्रयास किया जा रहा है। पशुपालकों को जागरूक किया जा रहा है कि वह पशु नस्ल सुधार कराने के लिए आगे आएं। जिले के 22 हजार 973 पशुपालकों ने कृत्रिम गर्भाधान का लाभ उठाया है और पशुओं का गर्भाधान कराया है।
मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. अनिल कुमार सिंह ने बताया कि सामान्य कृत्रिम गर्भाधान का पशुपालकों से कोई शुल्क नहीं लिया जाता है। गायों के लिए विशेष रूप से सेक्स शार्टिड सीमन लाया गया है। इससे कृत्रिम गर्भाधान कराने पर 300 रुपये पशु पालक को देना होता है। इसकी खासियत है कि गाय बछिया ही पैदा करेंगी और नर गोवंशों से मुक्ति मिल जाएगी। इसके लिए पशुपालकों को जागरूक भी किया जा रहा है। ताकि योजना का लाभ उठा सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें