फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नवंबर माह में 22 करोड़ की देशी शराब पी गए एटा के लोग

विज्ञापन
जिला आबकारी अधिकारी अभय सिंह गंगवार ।संवाद - फोटो : ETAH
विज्ञापन
एटा। वैश्विक महामारी कोविड-19 के दौर में जिले के लोगों ने पिछले वर्ष की अपेक्षा इस वर्ष देसी शराब का ज्यादा सेवन किया। नवंबर माह में ही एटा के लोग 22 करोड़ की शराब पी गए। इससे आबकारी विभाग की भी कमाई बढ़ी और उसने अत्यधिक राजस्व वसूल कर मंडल में प्रथम और प्रदेश में तीसरा स्थान प्राप्त किया है। पूरे वर्ष की बात की जाए तो लोगों ने शराब पीने में पैसा पानी की तरह बहाया है।
विज्ञापन

आबकारी विभाग के आंकड़ों के अनुसार नवंबर माह में जिले भर में 22 करोड़ 14 लाख रुपये की शराब बिकी। कोरोना काल की बंदी के बाद जब शराब की दुकानें खुली थीं, तो उन पर लंबी कतारें लगी नजर आई थीं। वहीं नवंबर माह में शादी-विवाह का सीजन होने के साथ ही सर्दी के बढ़ते असर के कारण शराब की बिक्री में इजाफा हुआ। पिछले वर्ष की बात की जाए तो नवंबर 2019 में 16 करोड़ 42 लाख रुपये की शराब बिक्री हुई थी। चालू वर्ष में पांच करोड़ 72 लाख रुपये की अधिक शराब खरीदकर लोगों की ओर से सेवन किया गया है, जो पिछले वर्ष की अपेक्षा आठ फीसदी ज्यादा है।
चालू वर्ष में करीब 43 दिनों की बंदी भी रही, इसके बाद भी 10 करोड़ से ज्यादा बिक्री हुई है। पिछले वर्ष नवंबर माह तक 122 करोड़ की बिक्री हुई थी, जबकि इस वर्ष अब तक 132 करोड़ रुपये की बिक्री दर्ज की गई है। अलीगढ़ मंडल में एटा देसी शराब के राजस्व में प्रथम स्थान पर है जबकि प्रदेश में तीसरे पर है। शराब की अच्छी खपत होने की वजह से राजस्व में उछाल आया है। अभय सिंह गंगवार, जिला आबकारी अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें