उत्तर प्रदेश बिजली कर्मचारी संघ ने लंबित मांगों के समर्थन में धरना प्रदर्शन कर निस्तारण की मांग की। साथ ही प्रबंध निदेशक को संबोधित 21 सूत्रीय मांगों का ज्ञापन सौंपा।
प्रमुख मांगों में संविदा श्रमिकों को नियमानुसार भुगतान, ठेकेदार बदलने पर श्रमिक न बदले जाने की मांग की। अप्रशिक्षित भूतपूर्व सैनिकों के स्थान पर प्रशिक्षित प्रशिक्षुओं को लगाया जाए। वेतन वितरण माह की पहली तारीख को, कर्मचारियों का एरियर आदि कंप्यूटर से बनावाया जाए। पेंशन निस्तारण के लिए जोन स्तर पर पेंशन अदालतों का संचालन, आवासीय भत्ता न मिलने के चलते कारपोरेशन के आवासों की मरम्मत आदि मांगें शामिल हैं।
ज्ञापन देने वालों में जंट सिंह यादव अध्यक्ष दक्षिणांचल कमेटी, वीरेश यादव, तक्षक भारद्वाज, आशाराम यादव, महेंद्र किशोर शर्मा, अनूप कुमार, संजय शर्मा, विशाल कुलश्रेष्ठ, विनोद कुमार आदि प्रमुख हैं।