फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छत का जाल काटकर दुकान से 20 हजार की चोरी

विज्ञापन
अलीगंज में टूटी हुई गोलक दिखाता व्यापारी . - फोटो : ETAH
विज्ञापन
एटा । अलीगंज कस्बा के मोहल्ला कांशीराम में चोरों ने शुक्रवार रात छत का जाल काटकर दुकान में रखी गोलक से 20 हजार रुपये उड़ा दिए। यह दुकान क्षेत्रीय विधायक के आवास से महज 20 कदम की दूरी है।
विज्ञापन

श्रीनिवास गुप्ता ने बताया कि मोहल्ला कांशीराम में उनकी लोहे की दुकान है। शुक्रवार रात इसे बंद करके घर चले गए। शनिवार सुबह जब दुकान खोली और गुल्लक पर नजर पड़ी तो उसका ताला टूटा मिला।
उसमें रखे लगभग 20 हजार रुपये गायब थे। श्रीनिवास ने बताया कि चोर छत का जाल काटकर नीचे उतरे। प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार मीणा ने बताया कि चोरी की घटना की जानकारी मिली है। जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें