फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच माह बीतने के बाद भी नहीं हुई पालिका की बोर्ड बैठक

विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। नगर पालिका परिषद की वित्तीय वर्ष 2022-23 की बोर्ड बैठक अभी तक नहीं हुई है। करीब पांच माह बीत गए हैं और बैठक न होने की वजह से शहर में कोई विकास कार्य नहीं कराया जा रहा है।
विज्ञापन

नगर पालिका परिषद ने मई माह में बोर्ड बैठक बुलाई थी। लेकिन सभासदों ने इसका बहिष्कार कर दिया। इसके चलते बैठक नहीं हो सकी। उसके बाद से अभी तक बैठक का एजेंडा तक तैयार नहीं किया गया है।
शहर के वार्डों में कई नालियां, गलियां व पुलिया आदि टूटी हैं। जिसके लिए बजट पास नहीं हो पा रहा है। पालिकाध्यक्ष मीरा गांधी का कहना है कि इस माह में बोर्ड बैठक को लेकर एजेंडा तैयार किया जाएगा और बैठक कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें