फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: फ्लैट बनवाने का काम दिलाने के नाम पर 20 लाख ठगे

Wed, 30 Aug 2023 11:27 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। थाना मारहरा क्षेत्र के गांव सुखना निवासी एक युवक को फ्लैट बनवाने का काम दिलाने के नाम पर 20 लाख की ठगी का शिकार बना लिया गया। युवक से रकम लेने के बाद ठगों ने धनराशि काे चेक के माध्यम से लौटाने की बात कही, लेकिन जब चेक बैंक में लगाया तो बाउंस हो गया। जिस पर रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन

जिला आगरा थाना रकाबगंज क्षेत्र स्थित गोल्ड ईदगाह निवासी महेशचंद्र हाल निवासी गांव सुखना ने एसएसपी के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज कराई है। आरोप है कि विष्णु प्रकाश, राजकुमार निवासीगण कहरई थाना शमसाबाद आगरा, मुरारीलाल शर्मा, इसके पुत्र अजय शर्मा व पुत्रवधू निशा शर्मा निवासी निखिल गार्डन चमरौली शमसाबाद रोड थाना ताजगंज आगरा, अनिल कमार मंगल निवासी खेरिया मोड़ आगरा और विवेक निवासी गांव रजरई थाना ताजगंज आगरा ने षड़यंत्र करके ठगी का शिकार बनाया।
इन लोगों ने मैसर्स त्रिपति इंफ्राटेक के नाम से कंपनी के माध्यम से गायत्री स्ट्रीट फतेहाबाद रोड आगरा में फ्लैट बनाने का काम दिलाने का भरोसा दिया था। इसके बाद 20 लाख रुपये धोखाधड़ी करके ले लिए। जब ठगी का शिकार होने की जानकारी हुई तो रकम लौटाने का दबाव बनाया। इस पर फर्म रतन ट्रेडर्स के नाम से 20 लाख रुपये का चेक दिया गया। जब चेक बैंक में लगाया तो बाउंस हो गया। थाना प्रभारी सत्यपाल सिंह ने बताया कि एसएसपी के आदेश पर मामले की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। जांच कराई जा रही है, दोषी पाए जाने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें