निरीक्षण के दौरान अभिलेखों को जांचते कृषि अधिकारी डॉ. मनवीर सिंह-स्रोत कृषि विभाग
एटा। जिले में सहकारी समितियों व निजी बिक्री केंद्रों पर बुधवार को जिला कृषि अधिकारी डॉ. मनवीर सिंह ने निरीक्षण किया। इस दौरान खामियां मिलने पर 2 दुकानों से डीएपी के नमूने व 5 को कारण बताओ नोटिस देते हुए 1 का लाइसेंस निरस्त कर दिया।
जिलाधिकारी प्रेम रंजन सिंह के निर्देश पर कृषि अधिकारी ने गांव निधौली खुर्द में उत्तम कृषि निवेश केंद्र का निरीक्षण किया। जहां अभिलेख अपूर्ण मिलने पर कारण बताओ नोटिस जारी कर डीएपी का नमूना लिया। कस्बा निधौली कलां में श्रेया खाद बीज भंडार के निरीक्षण के दौरान सभी रिकाॅर्ड व्यवस्थित पाए गए। निर्देशित करते हुए एक नमूना लिया। शिकोहाबाद रोड स्थित ट्रेडर्स मिर्जापुर सई की दुकान का निरीक्षण कर खामियां मिलने पर लाइसेंस निलंबित किया। कस्बा रिजोर में शिवम खाद बीज भंडार, फफोतू में देव खाद भंडार, कश्यप ट्रेडर्स, राकेश बीज भंडार की दुकान बंद मिलने पर सभी को कारण बताओ नोटिस जारी किया।
कृषि अधिकारी ने कहा कि वर्तमान में जिले में यूरिया 12151 मिट्रिक टन, डीएपी 8092 मिट्रिक टन व एनपी के 3363 मिट्रिक टन उपलब्ध है। किसान आवश्यकतानुसार ही उर्वरक खरीदें। नियमित रूप से रैक आ रही है। किसान धैर्य बनाए रखें व उर्वरकों का प्रयोग संतुति मात्र के आधार पर ही फसलों में करें। सभी समितियों के सचिवों व विक्रेताओं को निर्देशित किया कि किसानों को खतौनी एवं आधार कार्ड के आधार पर ही उर्वरक उपलब्ध कराएं।
सभी विक्रेता अपनी दुकानों पर रेट सूची, स्टॉक रजिस्टर, बिक्री रजिस्टर के साथ-साथ किसानों को पॉश मशीन से निकलने वाली पर्ची अवश्य दें। कोई विक्रेता या सचिव उक्त का उल्लंघन करता हुआ पाया गया तो उसके विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।