फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तालाबों पर अवैध कब्जे, कैसे बनें आदर्श तालाब

विज्ञापन
तालाबों कबजा - फोटो : demo pic
विज्ञापन
मारहरा (एटा)। प्रदेश सरकार एंटी भूमाफिया अभियान चलाकर अवैध कब्जे हटाने का भले ही दावा कर रही हो, लेकिन विकास खंड मारहरा में तालाबों पर अवैध कब्जे हैं। तहसील प्रशासन की हीला-हवाली के चलते तालाब कब्जा मुक्त नहीं हो पा रहे हैं। इससे शासन का तालाबों को आदर्श तालाब बनाने का सपना टूट रहा है। कहीं तालाब पर भवन बने हैं, तो कहीं खेती हो रही है।
विज्ञापन


विकास खंड मारहरा की 59 ग्राम पंचायतों में कुल 90 तालाब सरकारी अभिलेखों में दर्ज हैं। विकास खंड में आदर्श तालाब को लेकर महज एक दर्जन तालाब ही चिह्नित हुए हैं। जबकि शेष तालाबों पर दबंगों का कब्जा है। ऐसा नहीं है कि तालाबों को कब्जामुक्त कराने के लिए लोगों ने प्रयास नहीं किया हो, लेकिन प्रशासन कब्जे दूर नहीं करा सका है।

ग्राम प्रधानों का कहना है कि तालाब कब्जामुक्त होने से ग्रामीणों को मनरेगा के तहत रोजगार तो मिलेगा। आदर्श तालाब का सपना पूरा होगा। लोगों ने डीएम से तालाबों को कब्जा मुक्त कराने की मांग की है। मांग करने वालों में नेम सिंह, प्रेमपाल सिंह, किशोरीलाल, अनार सिंह, वीरपाल सिंह, पोप सिंह प्रमुख हैं।
विज्ञापन



इन गांवों में तालाबों पर दबंगों का कब्जा
मारहरा ब्लॉक के नगरिया महमूदपुर, अहमदनगर वमनोई, मिरहची, ख्वाजगीपुर, पिदौरा, खकरई, सिंधावली, कुटैनामाफी, हयातपुर माफी, जिन्हैरा, सराय अहमद खान, सराय बूले खान में तालाबों पर अबैध कब्जा होने के चलते आदर्श तालाब नहीं बन सके।

इन पर हुआ था जुर्माना
विकास खंड मारहरा की ग्राम पंचायत महमूदपुर नगरिया में तालाब पर अवैध कब्जा किए जाने व उसे हटाए जाने के लिए साल 2008 में कब्जाधारक रामसिंह, मेवाराम, चोखेलाल, अरविद, हंसराज पर जुर्माना भी हो चुका है, लेकिन प्रशासन द्वारा ना तो आज तक कब्जा ही हटवाया गया और ना ही जुर्माना वसूला गया। प्रशासन 67ए की कार्यवाही कर कोरम पूरा कर लेता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें