फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: किराना की दुकान से 1.80 लाख रुपये चोरी

Wed, 17 Dec 2025 11:29 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
नूहखेड़ा के गांव में चोरी के बाद बिखरा पड़ा दुकान का सामान। संवाद
विज्ञापन
जलेसर। क्षेत्र के नूहंखेड़ा में एक किराना की दुकान से चोर 1.80 लाख रुपये और कीमती सामान चोरी कर ले गए। सुबह जानकारी होने पर सीसीटीवी कैमरे खंगाले गए। उसमें तीन युवक उसमें कैद हुए हैं। पुलिस सीसीटीवी कैमरे के आधार पर चोरों का सुराग लगा रही है।
विज्ञापन


क्षेत्र के गांव खेड़िया निवासी कुलदीप की नूहंखेड़ा गांव में मुख्य मार्ग पर किराना की दुकान है। कुलदीप मंगलवार की शाम को दुकान बंद करके घर चले गए थे। सुबह होने पर आए तो शटर खोलने पर दुकान में बिखरा सामान और छत कटी देख वह दंग रह गए। चोर दुकान के ऊपरी हिस्से में बनी सीढ़ी को काटकर अंदर पहुंचे थे।

जानकारी पर पहुंची पुलिस ने पड़ताल करते हुए सीसीटीवी कैमरे खंगाले तो तीन युवकों की हरकतें उसमें कैद थी। कैमरे की फुटेज के आधार पर पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है। दुकानदार कुलदीप ने बताया दुकान में 1.80 लाख रुपये की नगदी रखी थी जो युवक ले गए हैं। नकदी के अलावा कीमती सामान भी चुरा ले गए हैं।
विज्ञापन


मामले की प्राथमिकी कुलदीप ने थाने में अज्ञात के खिलाफ दर्ज कराई है। सीओ जलेसर ज्ञानेद्रं प्रताप ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और कैमरे में कैद युवकों की तलाश की जा रही है।

नूहखेड़ा के गांव में चोरी के बाद बिखरा पड़ा दुकान का सामान। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें