फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: रेलवे का फर्जी नियुक्ति पत्र देकर 18 लाख ठगे

Wed, 24 Jan 2024 05:02 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
एटा/जलेसर। थाना क्षेत्र के एक युवक को रेलवे में नौकरी लगवाने के नाम पर ठगी का शिकार बना लिया गया। 18 लाख रुपये की ठगी कर फर्जी नियुक्ति पत्र थमा दिया। जब युवक बिहार में नियुक्ति पत्र लेकर पहुंचा तो इसे फर्जी बताया गया। ठगी होने की जानकारी हुई तब युवक के भाई ने 2 महिलाओं सहित 6 के खिलाफ रिपोर्ट लिखाई है।
विज्ञापन

गांव महानमई निवासी अनेक सिंह ने मामला दर्ज कराया है। इसमें कहा कि प्रिंस उर्फ गोलू निवासी लधुपुरा थाना जसवंत नगर इटावा, राजेश कुमार इसकी पत्नी रजनी निवासी सेक्टर 7 फरीदाबाद हरियाणा, बीना कपूर, गौरव और विवेक ने षड़यंत्र के तहत भाई अजीत सिंह की रेलवे में नौकरी लगवाने के नाम पर 18 लाख रुपये की ठगी की है। कहा कि प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने के दौरान 10 जुलाई 2022 को प्रिंस से मुलाकात हुई थी। प्रिंस ने राजेश व इसकी पत्नी रजनी से मिलवाया और कहा था कि रेल मंत्रालय में अच्छी जान पहचान है और कई लोगों की नौकरी लगवा चुके हैं।
तब फोन पे के माध्यम से 1.75 लाख बीना कपूर, 2.25 लाख गौरव सिंह, 1.70 लाख विवेक और 6.75 प्रिंस के खातों में डाले गए, जो 12.45 लाख कुल दिए गए। कहा कि 28 मार्च 2023 को राजेश घर पर आया और 5.55 लाख रुपये ले गया। आरोप है कि 28 अप्रैल 2023 को नियुक्ति पत्र दिया गया, जब भाई रेलवे डिवीजन धनबाद बिहार गया तो फर्जी नियुक्ति पत्र होने की बात कही गई।
विज्ञापन

15 सितंबर 2023 को फरीदाबाद जाकर अपनी रकम मांगी गई तो पहले काफी बुरा भला कहा गया बाद में रजनी ने अपने खाते का 9 लाख रुपये का चेक दिया जो बाउंस हो गया। प्रभारी निरीक्षक अमित कुमार ने बताया कि अदालत के आदेश पर मुकदमा दर्ज किया गया है, मामले की जांच कराई जा रही है। दोषी पाए जाने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें