क्षेत्र के ग्राम नगला भीमसेन में अज्ञात कारणों से रविवार की दोपहर लगी आग ने ऐसा तांडव मचाया कि गांव में 17 मकानों में रखा सामान जलकर नष्ट हो गया। ग्रामीणों के मकान में रखा कपड़ा, गल्ला एवं नगदी आदि जल गईं।
ग्रामीणों ने आग को कड़ी मशक्कत के बाद बुझा लिया। सूचना पर क्षति के आंकलन को राजस्व विभाग की टीम भी पहुंच गई।
रविवार की दोपहर नगला भीमसेन निवासी महेश के घर से शुरू हुई आग तेज हवा के झोंके से पड़ोस के राजेश, मुकेश, नेमसिंह, नवाब सिंह, प्रेम सिंह, सोरन सिंह, सूबेदार, दिनेश, रामबाबू, रामभरोसे, कन्ही लाल, धनवीर, राजेंद्र, उमेश, रामसिंह, अशोक व नरेंद्र सिंह के मकानों एवं बुर्जी बिटोर तक पहुंच गईं। मकानों से आग की लपटें उठने लगीं।
ग्रामीणों ने आग को बुझाने का प्रयास किए। ग्रामीण बाल्टियों आदि से पानी और रेत डालकर आग को बुझाने का प्रयास करते रहे। आग से ग्रामीणों घरों में रखा सामान जल गया। दिनेश के मकान का लेंटर गिर गया।
ग्रामीणों ने तहसील प्रशासन को अग्निकांड की सूचना दी। सूचना पाकर एसडीएम परवेज अहमद ने तहसीलदार अशोक कुमार के नेतृत्व में राजस्वटीम को घटना स्थल पर भेजा। टीम क्षति का आंकलन कर रिपोर्ट कार्यालय को सौंपेंगे।