एटा। रविवार को 36 स्वास्थ्य इकाइयों पर मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले का आयोजन किया गया। इसमें 1647 मरीजों का उपचार किया गया। इस दौरान पेट सहित त्वचा के रोगियों की संख्या अधिक रही।
स्वास्थ्य इकाइयों पर लगे मेले में 46 चिकित्सकों द्वारा 686 पुरुष, 616 महिलाएं और 345 बच्चों का उपचार किया गया। मेले में 46 लाभार्थियों के आयुष्मान कार्ड बनाए गए। जबकि 78 लोगों की कोरोना की जांच किट से की गई। 38 लोगों की हेपेटाइटिस की जांच हुई। 130 मरीज बुखार के पहुंचे। 38 लोगों की मलेरिया की जांच हुई, सभी की रिपोर्ट निगेटिव आई। जबकि 161 मरीज पेट में गैस की समस्या के पहुंचे। 371 मरीज त्वचा रोग के मेले में पहुंचे। सीएमओ डॉ. उमेश त्रिपाठी ने बताया कि मुख्यमंत्री जनआरोग्य मेले में मरीजों का इलाज कर उन्हें दवा दी जाती है। रविवार को 36 स्वास्थ्य इकाइयों पर मेले का आयोजन किया गया। संवाद