फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक माह तक नीर बढ़ाएगा पीर

विज्ञापन
पेयजल व्यवस्था - फोटो : demo pic
विज्ञापन
एटा। शहरी क्षेत्र में जल निगम को आठ नलकूप रीबोर कराने थे। जल निगम का दावा था कि दो माह में शहर को इन नलकूपों से सप्लाई देना शुरू कर दिया जाएगा, लेकिन अब तक मात्र शहीद पार्क का नलकूप ही चालू हो सका है। जबकि सात नलकूप दुरुस्त नहीं हो सके हैं। ऐसे में शहरवासियों को अभी पेयजल की दिक्कत और उठानी पड़ेगी।
विज्ञापन


भीषण गर्मी से जूझ रहे शहर के लोगों को पेयजल मुहैया नहीं हो पा रहा है। आठ बंद पड़े नलकूपों की वजह से लोग प्यासे हैं। विभिन्न कारणों से बंद पड़े आठ नलकूपों की मरम्मत कराने की हरी झंडी शासन से वर्ष 2018 में ही मिल गई थी और समय से जल निगम को शासन से धनराशि भी मुहैया हो गई थी, लेकिन जल निगम की उदासीनता के चलते अब तक बंद नलकूप चालू नहीं कराए जा सके हैं।

शहीद पार्क के नलकूप चालू करने की बात अधिकारी कर रहे हैं, जबकि सात अन्य नलकूपों पर अभी तक कार्य भी शुरू नहीं कराया जा सका है।
अधिशासी अभियंता जल निगम अभिनेंद्र सिंह भाटी का कहना है कि नलकूपों की मरम्मत शुरू हो चुकी है। एक नलकूप चालू भी हो गया है। अन्य नलकूपों को जल्द चालू कराने के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें