फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फॉलोअप: रिश्तेदारियों में जगह-जगह दबिश, हाथ न लगे पिता-पुत्र

Mon, 08 Apr 2024 11:16 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। नयागांव थाना क्षेत्र में युवती की हत्या पेट में गोली मारकर की गई थी। पोस्टमार्टम के दौरान एक्स-रे करने पर गोली रीढ़ की हड्डी में फंसी पाई गई। उधर, युवती की हत्या के आरोपी पिता और भाई की तलाश में पुलिस ने रविवार रात से लेकर सोमवार पूरी दिन कई रिश्तेदारियों में दबिश दी। वह हाथ नहीं लग सके। पुलिस युवती के प्रेमी की भी तलाश कर रही है।
विज्ञापन



गांव में शनिवार दोपहर के समय सपना (20) घर पर अकेली थी। परिजन खेताें पर काम करने गए थे। लौटकर जब वे घर पहुंचे तो घर में सपना के साथ युवक मिला। जो उन लोगों को देखकर भाग गया। इसके बाद आवेश में आए पिता-पुत्र ने सपना की हत्या करने की योजना बना डाली। उसके गोली में गोली मारी गई। वह गंभीर रूप से घायल हो गई। आवाज सुनकर आसपास के लोग भी आ गए। उन्होंने बताया कि सपना ने खुद पेट में गोली मार ली है। इसके बाद उसको लेकर अलीगंज स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे। जहां जांच के बाद चिकित्सकों ने उसको मृत बता दिया। पुलिस से बचने के लिए शव को गांव में ले जाकर उसका दाह संस्कार कर रहे थे।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने आग को बुझाया और अधजला शव निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। रात में कराए गए पोस्टमार्टम के दौरान पेट में गोली नहीं दिखी। इस पर एक्स-रे कराया गया। रीढ़ की हड्डी में गोली फंसी हुई नजर आई। इसको जांच के लिए फोरेंसिक लैब भेजा गया है। उधर, पुलिस ने दोनों आरोपियों को पकड़ने के लिए उनके कुछ मिलने वालों को हिरासत में लिया है। उनसे पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन

थाना प्रभारी रितेश ठाकुर ने बताया की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में युवती की मौत गोली लगने से पुष्ट हो गई है। गोली का बोर पता लगाने को फॉरेंसिक लैब भेजा गया है। पिता-पुत्र को पकड़ने के लिए लगातार उनकी रिश्तेदारियों में दबिश दी जा रही हैं।


पुलिस की मौजूदगी में कराया गया अंतिम संस्कार
पोस्टमार्टम के बाद आधी रात के बाद शव गांव में पहुंचा। पिता, भाई सहित बहनें व घर के सभी पुरुष फरार हैं। केवल मां और नानी ही घर पर हैं। ऐसे में अंतिम संस्कार करने वाला कोई नहीं था। सोमवार दोपहर के समय गांव वालों की मदद से पुलिस की मौजूदगी में अंतिम संस्कार कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें