फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

14 सभासदों ने किया धरना प्रदर्शन, ईओ को हटाने की मांग की

विज्ञापन
कलक्ट्रेट स्थित धरना स्थल पर सोमवार को धरना देते नगर पालिका एटा के सभासद। - फोटो : ETAH
विज्ञापन
एटा। नगर पालिका परिषद के 14 सभासदों ने सोमवार को कलक्ट्रेट स्थित धरना स्थल पर धरना दिया। आरोप लगाया कि नगर पालिका परिषद के 86 टेंडर जारी करने में भ्रष्टाचार किया गया है, जिसकी जांच कराई जाए। उन्होंने ईओ को हटाने की भी मांग रखी।
विज्ञापन

12 जून को नगर पालिका की बोर्ड बैठक का बहिष्कार करने वाले 14 सभासद खुलकर पालिका प्रशासन के विरोध में उतर आए हैं। कलक्ट्रेट परिसर में धरने पर बैठे सभासदों ने कहा कि करीब तीन महीने पहले 86 कार्यों के टेंडर निकाले गए। उनमें से कई कार्य पहले से हो चुके हैं। जिन्हें दोबारा भुगतान निकालने के लिए टेंडर में शामिल कर दिया गया है। ऐसे दस कार्यों का भौतिक सत्यापन सभासदों ने कर सूची प्रशासन को दी है।
सभासद संघ के सचिव दिलीप कुमार उर्फ बिट्टू पचौरी ने कहा कि अधिशासी अधिकारी डॉ. दीप वार्ष्णेय और चेयरमैन प्रतिनिधि राकेश गांधी की मिलीभगत से दोबारा टेंडर जारी किए गए हैं। हमारी शासन से मांग है कि नगर पालिका के ईओ को तत्काल हटाया जाए। साथ ही 12 जून को कोरम के अभाव में हुई पालिका की बोर्ड बैठक को निरस्त किया जाए। इस दौरान सभासद कुलदीप कुमार, रियाज अहमद, मनीष जैन, दिलीप पचौरी, उमाकांत चतुर्वेदी तथा महिला सभासदों के प्रतिनिधि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें