फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

132 टेबिलों पर होगी मतगणना

Sat, 31 Oct 2015 05:34 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
पंचायत निर्वाचन चुनाव की मतगणना के लिए जनपद भर में 132 टेबिल लगाई जाएंगी। प्रत्येक टेबिल पर पांच कर्मिक गणना कार्य में लगाए जाएंगे। 12-12 घंटों की दो शिफ्टों में गणना का कार्य होगा। मतगणना कार्य पर वीडियो कैमरे के माध्यम से नजर रखी जाएगी।
विज्ञापन

ब्लाक कासगंज की मतगणना श्री गणेश इंटर कालेज में, अमांपुर की  मक्खन लाल इंटर कालेज अमांपुर में, सोरों की पॉलीटेक्निक कालेज में, सहावर की मुलायम सिंह इंटर कालेज में, पटियाली की एसआर इंटर कालेज में, सिढ़पुरा की पार्वती राष्ट्रीय इंटर कालेज में तथा गंजडुण्डवारा की पीजी कालेज गंजडुण्डवारा होगी।जनपद में कुल 132 टेबिलों पर मतगणना कार्य संपन्न होगा।
प्रत्येक टेबिल पर 5 मतगणना कार्मिक रहेंगे। जिनमें एक मतगणना पर्यवेक्षक तथा तीन मतगणना सहायक एवं एक अतिरिक्त मतगणना सहायक होगा। प्रत्येक दो मतगणना टेबिलों पर एक एआरओ मौजूद रहेगा। मतगणना 12-12 घण्टे की दो शिफ्टों में निरंतर कराई जायेगी। मतगणना स्थल पर सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम रहेंगे।
विज्ञापन

सुरक्षा कर्मियों की तैनाती रहेगी। मतगणना स्थल पर जाने से पहले चैकिंग के दौर से गुजरना होगा। सभी कक्षों में वीडियो कैमरे लगाए गए हैं जो मतगणना पर पूरी नजर रखेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें