फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में12989 ने परीक्षार्थियों ने छोड़ी हाईस्कूल की परीक्षा

Fri, 17 Mar 2017 12:40 AM IST
amar ujala
विज्ञापन
बोर्ड परीक्षा देने जुटी छात्राएं - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
 जिले के 202 केंद्रों पर सोमवार को यूपी बोर्ड परीक्षा का आगाज सेक्टर और जोनल मजिस्ट्रेट की निगरानी में हुआ। परीक्षा के दौरान नकल माफिया का गढ़ माने जाने वाले अलीगंज में डीएम विजय किरन आनंद दिनभर डेरा जमाए रहे। इसके चलते नकल नहीं हो पाई और शिक्षा माफिया के होश उडे़ रहे।
विज्ञापन

हाईस्कूल बोर्ड परीक्षा के पहले दिन ही जिले में 8545 परीक्षार्थी मैदान छोड़ गए। कई केंद्रों पर 35 प्रतिशत तक छात्र-छात्राएं अनुपस्थित रहीं। संकलन केंद्र के अनुसार पहले दिन की प्रथम पाली में हाईस्कूल हिंदी परीक्षा में पंजीकृत 39,000 परीक्षार्थियों में से 12989 ने परीक्षा छोड़ दी। केंद्र व्यवस्थापकों के अनुसार नकल विहीन परीक्षाओं के चलते आने वाले दिनों में अनुपस्थिति और बढ़ेगी। दूसरी पाली में इंटरमीडिएट की परीक्षा हुई। सोमवार को दोनों पालियों की परीक्षा के दौरान स्टेटिक, सेक्टर और जोनल मजिस्ट्रेट निगरानी करते रहे।
----

परीक्षा के पहले दिन ही व्यवस्थाओं की खुली पोल
जिले भर के परीक्षा केंद्रों पर कक्ष निरीक्षकों का टोटा, चार स्टेटिक मजिस्ट्रेट के विरुद्ध कार्रवाई की संस्तुति
सशस्त्र फोर्स के नाम पर डंडा वाले होमगार्ड पहुंचे

पहले दिन की परीक्षा में व्यवस्थाओं की पोल खुल गई। दर्जनों केंद्रों पर कक्ष निरीक्षकों का टोटा रहा। अलीगंज के कई केंद्रों पर स्टेटिक मजिस्ट्रेट नहीं पहुंचे। उपजिलाधिकारी ने अनुपस्थित कर्मियों के विरुद्ध कार्रवाई की संस्तुति की है। सुरक्षा के नाम पर केंद्रों पर सिर्फ होमगार्ड पहुंचे।
विज्ञापन

बोर्ड परीक्षाओं का पहला दिन शांतिपूर्ण लेकिन अव्यवस्थाओं भरा रहा। जिलाधिकारी की सख्ती के चलते अधिकांश विद्यालय संचालकों ने न चाहते हुए भी सीसीटीवी कैमरे लगवा लिए। लेकिन अधिकांश केंद्रों पर कक्ष निरीक्षकों और पुलिस कर्मियों की कमी उजागर हुई। आरएलसीएस इंटर कालेज के केंद्र व्यवस्थापक के अनुसार कक्ष निरीक्षकों की कमी के चलते कुछ परीक्षा कक्षों में एक-एक शिक्षक के सहारे परीक्षा करानी पड़ी। सुरक्षा के नाम पर एक मात्र होमगार्ड ही पहुंचा। केंद्र व्यवस्थापक के अनुसार इसकी सूचना डीआईओएस को दे दी है। श्री वर्णी जैन इंटर कालेज के प्रधानाचार्य मुकेश चंद्र जैन ने बताया कि कक्ष निरीक्षकों की मांग की गई है। फोर्स के नाम पर केवल दो होमगार्ड ही मिले। भारतीय इंटर कालेज न्यौराई में भी कक्ष निरीक्षकों की कमी रही। अलीगंज तहसील क्षेत्र के चार परीक्षा केंद्रों पर स्टेटिक मजिस्ट्रेट ही नहीं पहुंचे। निरीक्षण को पहुंचे एसडीएम के अनुसार मुन्नी देवी उमावि धुमरी में जेई बलवीर सिंह अवर अभियंता, संकटमोचन स्कूल दहेलिया में प्रदीप कुमार जैन, सुरेंद्र सिंह मावि खरसुलिया पर अवनीश शर्मा, लटूरी सिंह स्मारक इंटर कालेज पर राजीव गुप्ता समेत चार स्टेटिक मजिस्ट्रेट अनुपस्थित मिले। चारों के विरुद्ध कार्रवाई की संस्तुति कर रिपोर्ट डीएम को भेज दी गई है।

परीक्षा केंद्रों पर दर्जनों छात्र-छात्राएं बिना फोटो वाले प्रवेशपत्रों के साथ पहुंचे। तो वहीं कुछ छात्रों पर तो प्रवेश पत्र भी नहीं थे। केंद्र व्यवस्थापकों ने अगली परीक्षा में फोटो प्रमाणित करवाने की चेतावनी के साथ पहली परीक्षा में बैठने की अनुमति दे दी। सहावर रोड स्थित परीक्षा केंद्र पर पहुंचे कुछ छात्रों का कहना है कि स्कूल वाले प्रवेश पत्र के बदले छह हजार रुपये की मांग कर रहे हैं।

दिनभर रहीं डीएम के ट्रांसफर की खबर
जिलाधिकारी की सख्ती से शिक्षा माफिया के मंसूबों पर पानी फिर गया है। परेशान लोग प्रशासनिक अमले की टोह लेते रहे। इतना ही नहीं इन लोगाें ने दिनभर डीएम के स्थानांतरण की अफवाहें भी उड़ाईं। इस खबर से माफिया एवं नकलचियों को नकल की आस बंधने लगी। लेकिन झूठी खबर से उनकी चिंताएं और बढ़ गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें