फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: 1205 विद्युत उपभोक्ता 2.13 करोड़ बिल के बकाएदार

विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। विद्युत निगम के शहर में 33022 उपभोक्ता हैं। दस हजार रुपये से अधिक के बकाए वाले 1205 उपभोक्ताओं ने निगम का 2.13 करोड़ रुपये बिल नहीं चुकाया है। कई उपभोक्ताओं ने तो कनेक्शन लेने के बाद से ही बिजली का बिल जमा नहीं किया है।
विज्ञापन

विद्युत निगम बकाया वसूली को लेकर अभियान चला रहा है। लेकिन शहर में ही बकाए की स्थिति गंभीर है। जिन्होंने विद्युत कनेक्शन लेने के बाद से एक भी बार बिल जमा नहीं किया, निगम ऐसे उपभोक्ताओं के कनेक्शन काट रहा है। वहीं 20 उपभोक्ता ऐसे हैं, जिनके ऊपर 50 हजार से लेकर एक लाख रुपये तक का बकाया है। शहरी विद्युत वितरण खंड के अधिशाषी अभियंता जीसीएल भटनागर ने बताया कि शहर में बड़ी संख्या में बकाएदार हैं। किसी ने दो माह तो किसी ने एक वर्ष से विद्युत बिल जमा नहीं किया है।
बड़े बकाएदारों के लिए दो बार नोटिस जा चुका है। इसके बाद भी विद्युत बिल को जमा नहीं कर रहे है। टीमों का गठन कर दिया गया है, जो बड़े बकाएदारों सहित दस हजार से अधिक के बकाएदारों के कनेक्शन काटकर विद्युत बिल वसूल करेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें