राष्ट्रीय राजमार्ग-91 पर अलीगढ़ से कानपुर तक जल्द ही गहरे गड्ढों से निजात मिलेगी। एनएचएआई के परियोजना निदेशक अलीगढ़ ने हाईवे पर पैचवर्क के स्थान पर ओवरलैप कराने का फैसला किया है। योजना पर हाईवे अथारिटी 120 करोड़ रुपये खर्च करेगी। निर्माण कार्य के लिए 280 किमी लंबे हाईवे को तीन हिस्सों में बांटा गया है। निर्माण अप्रैल में शुरू होने के बाद यात्रियों का 280 किमी सफर 5-6 घंटे में पूरा होगा।
एनएचएआई के परियोजना अधिकारी वीके सिंह ने बताया कि अलीगढ़ से एटा तक हाईवे-95 पर ओवरलैप कराने पर 35 करोड़, एटा से बेवर तक 33और बेवर से कानपुर तक 52 करोड़ रुपये खर्च होंगे। उन्होंने बताया कि हाईवे पर इस बार पैचवर्क नहीं कराया जाएगा बल्कि पुरानी सड़क पर बिटूमिन से ओवरलैप कराई जाएगी। ताकि अलीगढ़ से कानपुर तक हाईवे पर दौड़ने वाले वाहनों को जगह-जगह बन गहरे गड्ढों से निजात मिले। परियोजना अधिकारी ने बताया अप्रैल से काम शुरू हो जाएगा।
हाईवे पर ओवर ले के बाद गड्ढों से निजात मिलने पर जहां वाहनों में टूटफूट कम होगी, वहीं वाहन मालिकों को मेंटीनेंस खर्च बचने के अलावा डीजल और पेट्रोल खर्च में भी कमी आएगी और यात्रियों का 280 किमी कर सफर कानपुर से अलीगढ़ के बीच 11 घंटे से घटकर छह से सात घंटे में पूरा होगा। अभी हाईवे पर गहरे गड्ढे होने के कारण एटा से अलीगढ़ 70 किमी का सफर तय करने में 3-4 घंटे लगते हैं।