सकीट। सीएचसी पर शनिवार को उल्टी, दस्त व बुखार के 110 मरीज उपचार के लिए पहुंचे। चिकित्सक ने मरीजाें को देखने के साथ ही बीमारियों से बचाव के बारे में जानकारी दी। सीएचसी पर सुबह 9 बजे से ही मरीजों की भीड़ लगना शुरू हो गई थी। काउंटर पर पर्चा बनवाने के बाद मरीजों ने चिकित्सक को दिखाया और दवा ली। सीएचसी अधीक्षक डॉ. रवि सिंह ने बताया गर्मी के कारण लोग बीमारियों की चपेट में आ रहे हैं। उल्टी दस्त के साथ वायरल बुखार से लोग ग्रसित हो रहे हैं। बताया प्रतिदिन 110 से 130 मरीज तक उपचार के लिए सीएचसी पर आते हैं। बुखार पीड़ितों की खून की जांच कर उन्हें दवा दी जाती है।
सीएचसी पर शनिवार को दवा लेने आए कुंवरपाल ने बताया लू के चलते दस्त होने लगे हैं। डायरिया की शिकायत बताई गई। कृष्ण मुरारी ने बताया कि शरीर में फुंसी हो गई है सीएचसी पर दवा लेने आए। चिकित्सक ने जांच को लिख दिया। सैंपल दे दिया है रिपोर्ट के इंजतार में बैठे हैं।