फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

11 माह में 15 महिलाअो से दरिंदगी

Mon, 15 Dec 2014 11:16 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
आधी आबादी की सुरक्षा का सवाल आज भी बना हुआ है। 11 माह में 15 महिलाएं जिले में दुष्कर्म की शिकार हुई। वहीं 80 किशोरियों का अपहरण के मामले सामने आए। मंगलवार को निर्भया कांड की बरसी है। इस घटना से भी समाज ने कोई सबक नहीं लिया।
विज्ञापन



निर्भया कांड के बाद पास्को एक्ट भी बनाया गया लेकिन हालात में कोई सुधार नहीं आया। छात्राओं, महिलाओं पर अश्लील फब्तियां कसने और छेड़छाड़ की घटनाएं नहीं रुक रही हैं। छात्राओं का पीछा करने के मामले भी बढ़ रहे हैं।  दुष्कर्म के मामले भी तेजी से बड़ रहे हैं। अपराध रोकने के लिए बने कानूनों का खौफ भी लोगों पर नजर नहीं आता। पुलिस भी दुष्कर्म के मामले आसानी से दर्ज नहीं करती।



तीन वषों के आंकड़े  30 नवंबर तक
अपराध            2012   2013   2014
बलात्कार         12        13        15
अपहरण        49        72        80
शीलभंग        30        35        48
हत्या            10        11        3
छेड़खानी        5        7        4

महिलाओं की कुल आबादी          789257
0-6 वर्ष तक की बालिकाएं          136262
7-17 वर्ष तक की आयु की बालिकाएं 232237    
18-40 वर्ष तक की आयु की युवतियां 271627

महिलाओं की सुरक्षा के इंतजाम
महिला थाना प्रभारी      1
कांस्टेबिल            35

हेल्प लाइन का नहीं होता उपयोग
महिलाओं की सुरक्षा के लिए महिला हेल्प लाइन बनी हुई है। इसके प्रति जागरुक करने को पुलिस गंभीर नहीं रहती। बालिका कॉलेजों में जागरूकता कार्यक्रम नहीं होते। आज तक एक भी शिकायत इस हेल्प लाइन पर दर्ज नहीं हुई है।
विज्ञापन



महिलाओं के साथ होने वाले उत्पीड़न को रोकने के लिए मात्र कानून बनाने से ही काम नहीं चलेगा। कानून का सही पालन होना भी जरूरी है। सुरक्षा के प्रति  पुलिस प्रशासन गंभीर नहीं है। समाज में भी जागरूकता लाने की जरूरत है।
विज्ञापन

-प्रवीन दीक्षित
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें