फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: शादी कराने के बहाने युवक से ठग लिए 1 लाख रुपये

Thu, 18 Apr 2024 12:01 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। जैथरा थाना क्षेत्र में एक युवक को शादी कराने का झांसा दिया गया। झांसे में लेकर उसके एक लाख रुपये ठग लिए। जब शादी नहीं हुई तो उसने रुपये वापस मांगे। इस पर उसे धमकी दी गई। अदालत के आदेश पर मामला दर्ज किया गया।
विज्ञापन

गांव सुल्तानपुर निवासी राकेश ने बताया कि करीब तीन साल पहले उसकी पत्नी की मृत्यु हो गई थी। गांव के बंटू व उसका भाई जोरावर तथा सुखलाल, हरवीर व लक्खी निवासी नगला नंदै थाना कुरावली जिला मैनपुरी घर पर आए। कहा कि आपकी कोई संतान नहीं है, हम लोग आपकी दूसरी शादी करा देंगे। जिसके लिए वह राजी हो गया। बताया कि लड़की का कपड़ा व अन्य खर्चा आपको करना होगा। इसके लिए एक लाख रुपये हमें दे दो। 12 मई 2021 को रुपये इन लोगों को दे दिए। अगले महीने शादी कराने की बात कही गई थी। जिस पर मैंने शादी की तैयारियां कर लीं। लेकिन इन लोगों ने बताया कि लड़की के घर में एक बुजुर्ग की मौत हो गई है। अब अगले वर्ष शादी हो पाएगी।
एक साल बाद जब मैंने शादी के लिए कहा तो यह लोग टालते रहे। जब शादी नहीं हुई तो मैंने अपने रुपये वापस मांगे। कई दिनों तक ये लोग टालमटोल करते रहे। इसके बाद धमकी दी कि रुपये मांगने पर जान से मार देंगे। थाना प्रभारी राजकुमार सिंह ने बताया कि अदालत के आदेश पर मामला दर्ज किया गया है। इसमें जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें