फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डॉक्टर की हत्याः गुप्तांग काटा, स्टेपलर से सिले होंठ

Tue, 23 Jul 2013 01:18 PM IST
इंटरनेट डेस्क/कानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश में कानपुर देहात जिले के अकबरपुर कोतवाली क्षेत्र में कल शाम अज्ञात लोगों ने होटल में एक चिकित्सक की गला काटकर हत्या कर दी।
विज्ञापन


होटल के कमरे में 42 साल के सरकारी डॉक्टर की लाश मिली। उनका गला और गुप्तांग कटा हुआ था। होठों को स्टेप्लर से बंद कर दिया गया था।

कमरे की दीवार पर खून से लिखा था कि ‘जब मनुष्य प्रकृति से छेड़छाड़ करता है, तो प्रकृति अपने ढंग से उसे ठीक कर देती है।’

पुलिस उस लड़की की तलाश कर रही है, जिसके साथ डॉक्टर होटल आए थे। होटल स्टाफ का कहना है कि डॉक्टर अक्सर उस लड़की से साथ होटल आते थे।

शाम को जब वेटर ने कमरे का पिछला दरवाजा खुला देखा तो वह अंदर गया। कमरे में खून से सनी डॉक्टर की लाश पड़ी थी और लड़की नहीं थी।

होटल मैनेजर ने पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने पूछताछ के लिए होटल के चार कर्मचारियों को हिरासत में ले लिया।

हादसे की खबर पाकर होटल पहुंचे डॉक्टर के परिजनों ने होटल में तोड़फोड़ की उनका आरोप था कि एक सरकारी डॉक्टर ने होटल कर्मचारियों के साथ मिलीभगत कर डॉक्टर चंद्रा की हत्या की है।

शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस हत्यारों की तलाश कर ही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें