फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: सैय्यद यासीन शाह की दरगाह पर बड़ी तादाद में पहुंचे जायरीन

Fri, 05 May 2023 11:52 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
खुखुंदू क्षेत्र के सेल्हरापुर में दो दिवसीय 42वां सालाना उर्स आज से
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
खुखुंदू। क्षेत्र के सेल्हरापुर शईयद यासीन शाह के दरगाह पर 42वां सालाना उर्स धूमधाम से मनाया जाएगा। इसकी तैयारी जोरों पर चल रही है। शुक्रवार से यहां यूपी, बिहार के कई जनपदों से बड़ी तादाद में जायरीन (श्रद्धालु) पहुंचने लगे हैं। शनिवार और रविवार दो दिनों तक उर्स चलेगा। इस दौरान भारी मेला लगता है। इसमें हर धर्म के लोग शिरकत करते हैं। सुरक्षा की दृष्टिगत बड़ी संख्या में फोर्स तैनात रहती है। सेल्हरापुर में प्रसिद्ध सूफी संत सैय्यद यासीन शाह की दरगाह पर गति वर्षों की तरह इस वर्ष भी शनिवार से सालाना उर्स का शुभारंभ होगा। उर्स में अभी से हिस्सा लेने के लिए दूर-दूर से जायरीन पहुंचने लगे हैं।
कानपुर, झांसी, लखनऊ और बिहार से आते हैं जायरीन
दरगाह प्रमुख शकील अहमद शाह ने बताया कि उर्स में मऊ, बलिया, कुशीनगर, सिद्धार्थनगर, गाजीपुर, आजमगढ़, कानपुर, झांसी, लखनऊ और बिहार के पटना, सिवान, गोपालगंज और छपरा सहित अन्य कई जनपदों से बड़ी तादाद में जायरीन पहुंचेंगे। दरगाह पर शनिवार और रविवार दो दिनों तक मेला लगेगा। उन्होंने बताया कि मन्नतें पूरी होने पर हर धर्म के लोग दरगाह पर चादर और गुलाब का फूल चढ़ाते हैं। उधर, उर्स को लेकर पुलिस प्रशासन भी सतर्क है। इंस्पेक्टर संतोष कुमार सिंह ने बताया कि सुरक्षा की दृष्टिगत बड़ी संख्या में फोर्स तैनात रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इनसेट...
वाराणसी, आजमगढ़ से आएंगे कौव्वाल
उर्स में वाराणसी, आजमगढ़ और गाजीपुर से कौव्वाल आएंगे। गाजीपुर से गुड्डू, आजमगढ़ से निजाम चिश्ती और वाराणसी से शहाबुद्दीन कौव्वाल कौव्वाली प्रस्तुत कर लोगों का मनोरंजन करेंगे। इसके अलावा बहराइच और देवाशरीफ से शूफी मस्तान भी पहुंचकर करतब दिखाएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें