फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: स्टंट करते युवकों को दौड़ाया, एक पकड़ा गया

Wed, 03 Jun 2026 11:43 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
सोनूघाट। कोतवाली पुलिस ने बुधवार की शाम सोनूघाट चौराहे पर स्टंट करते तीन युवकों का करीब चार किमी तक पीछा करते हुए एक युवक को पकड़ लिया। खुखुंदू थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत सुबिखर के राजस्व ग्राम सोनरापार निवासी रामचंद्र चौरसिया के दो पुत्र राहुल और नितेश गांव के ही एक युवक के साथ बुलेट पर सवार हो साेनूघाट चौराहे पर पहुंच कर स्टंट करने लगे। चौराहे के लोगाें ने विरोध किया, मगर माने नहीं। इस बीच किसी ने जेल पुलिस चौकी को सूचना दे दी। माैके पर पहुंची पुलिस की स्टंटबाजों का पीछा किया। इससे चाैराहे पर अफरा-तफरी का माहाैल हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें