बरहज। नगर के अनंत आश्रम में युवाओं ने पंडित रामप्रसाद बिस्मिल की समाधि स्थली पर आयोजित होने वाले साप्ताहिक बरहज महोत्सव की रूपरेखा तैयार की। जहां सभी ने कार्यक्रम की सफलता के लिए रणनीति तय करते हुए जिम्मेदारियां सौंपी।
हिंदू हित चिंतक प्रमोद मिश्र के नेतृत्व में युवाओं ने बैठक किया, जिसमें पंडित बिस्मिल के समाधिस्थली पर सात दिनों तक होने वाले साप्ताहिक बरहज महोत्सव की तैयारियों को लेकर खाका तैयार किया गया। प्रमोद मिश्र ने बताया कि सात दिनों तक चलने वाले कार्यक्रम में दिन में भजन-कीर्तन और शाम को मानस कथा का आयोजन किया जाएगा। इस मौके पर पीठाधीश्वर आंजनेय दास, विनय मिश्र, पंकज शर्मा, अभिषेक पांडेय, मुकेश पटेल, रामू चौहान, बृजेश शर्मा मौजूद रहे।संवाद