रुद्रपुर। एकौना थाना क्षेत्र के सचौली पटवनिया गांव में सोमवार की सुबह पेड़ से फंदे के सहारे एक युवक का शव लटका मिला। युवक के गले में बंधी रस्सी पेड़ की टहनी में लिपटी थी। पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर परिजन से घटना के बारे में पूछताछ कर रही है।
सचौली पटवनिया गांव निवासी कल्पनाथ यादव का बेटा सोनू यादव (23) पिता के साथ खेती में सहयोग करता था। उसकी शादी नहीं हुई थी। रविवार की शाम वह घर से घूमने निकला था। परिजन के अनुसार, वह अक्सर बिना बताए घर से रात को लातपा रहता था तो घर वालों ने तलाश नहीं की। सुबह गांव के बाहर एक बगीचे में उसका शव मिला। वह सिर्फ पैंट पहबे था।
ग्रामीणों के अनुसार तीन दिन पहले घर में किसी बात पर विवाद भी हुआ था। सीओ राजेश चतुर्वेदी ने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारण का पता चलेगा। पुलिस परिजनों से भी पूछताछ कर रही है। घरवालों ने अभी तहरीर नहीं दी है। संवाद