फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: मुर्गा चोरी के शक में युवक को पेड़ में बांधकर पीटा

Wed, 19 Aug 2026 12:31 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
खुखुंदू। थाना क्षेत्र के धनौती के 29 वर्षीय युवक को मनबढ़ों ने घर से उठाकर ले जाकर पेड़ में बांध कर उसकी पिटाई की है। घटना मंगलवार की सुबह सिसई चौराहे की बताई जा रही है।
विज्ञापन

पुलिस ने पीड़ित की शिकायती पत्र पर दो आरोपियों पर बंधक बनाकर मारने-पीटने सहित अन्य धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की है। खुखुंदू क्षेत्र के धनौती गांव निवासी लामा उर्फ शिवनाथ राजभर मेहनत मजदूरी कर जीविकोपार्जन करते हैं।
बताया जा रहा है कि सिसईं चौराहे पर मुर्गा बेचने वाले दो दुकानदार मंगलवार की सुबह शिवनाथ राजभर पर मुर्गा चोरी करने की आशंका व्यक्त करते हुए उसे घर से बाजार उठा लाए और वहां उसका दोनों हाथ पीछे कर पेड़ में रस्सी से धकर लाठी-डंडे से उसकी पिटाई करने लगे।
विज्ञापन

चौराहे वासियों ने बीच-बचाव करने की कोशिश की तो आरोपी उनपर आक्रामक हो गए। फिर बड़ी झुंड में पहुंच व्यापारियों ने बचाव किया और घटना की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस के पहुंचते ही आरोपी भाग निकले। पीड़ित का पहले नजदीक के अस्पताल में इलाज कराया गया।
विज्ञापन

इंस्पेक्टर राहुल कुमार सिंह ने बताया कि शिवनाथ की तहरीर पर मुर्गा विक्रेता लखी और खुर्शेद पर प्राथमिकी दर्ज की गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें