ताउते तूफान में मोहरा के युवक की मौत
बरहज। क्षेत्र के मोहरा गांव निवासी और पूर्व प्रधान रामप्रताप सिंह के चचेरे भाई उपेंद्र सिंह (37) पुत्र राधेश्याम सिंह ताउते तूफान में लापता हो गए। बृहस्पतिवार को उनका शव मिलने की सूचना से घर में कोहराम मच गया। वह मुंबई से ओएनजीसी के वार्ज पी-305 जलयान से बाहर देश को जा रहे थे। जो तूफान में डूब गया।
मदनपुर थाना क्षेत्र के मोहरा गांव निवासी उपेंद्र सिंह मैथ्यू कंपनी के शिप पर करीब चार साल से काम करते हैं। 17 मई की शाम को कंपनी से किसी का फोन आया। परिजनों का कहना है कि फोन पर व्यक्ति ने ताउते तूफान के चक्रवात में जहाज के डूबने और उपेंद्र के लापता होने की सूचना दी। परिजनों का कहना है कि बृहस्पतिवार को उनका शव मिलने की सूचना मिली है। उसके बाद पत्नी बेबी सिंह और बच्चे परी, पिहू और बाबू सिंह का रो-रो कर बुरा हाल हो गया।