भागलपुर। 28 दिन से घर से लापता भागलपुर निवासी श्यामा चौरसिया गोरखपुर कैंट स्टेशन पर घूमते हुए मिला। गांव के ही एक युवक ने देखकर घरवालों को जानकारी दी। इसके बाद घरवाले गोरखपुर जाकर उसे साथ ले आए।
परिजनों के अनुसार, श्यामा चौरसिया अचानक घर से लापता हो गया था। काफी खोजबीन की गई। रिश्तेदारों और आसपास के इलाकों में पता लगाया गया, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला तो थक-हारकर पत्नी ने गुमशुदगी की रिपोर्ट मईल थाने में दर्ज कराई।
इसी बीच शनिवार को गांव का ही युवक ट्रेन से जाते समय गोरखपुर कैंट रेलवे स्टेशन के पास उसे देखा और परिजनों को फोन कर जानकारी दी। परिजन जाकर साथ ले आए। एसओ मईल संतोष कुमार सिंह ने बताया कि भागलपुर कस्बे का लापता युवक घर पहुंच गया है।