फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: ट्रक की टक्कर से युवक की मौत

Sun, 28 Jun 2026 12:11 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर कारखाना। पंजाब में नौकरी कर रहे रामपुर कारखाना के युवक की सड़क हादसे में मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही पूरे परिवार में चीख-पुकार मच गई।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, रामपुर कारखाना के गुदरी वार्ड निवासी विशाल सिंह पटेल (25) पुत्र महेश पटेल पंजाब की एक निजी फैक्टरी में काम करते थे। वह पत्नी वंदना और बच्चे के साथ वहीं रहते थे।
परिवार के अनुसार, जुलाई के पहले सप्ताह में उसकी छोटी बहन ज्योति की शादी थी। विवाह की तैयारियां अंतिम दौर में थीं। विशाल तीन दिन बाद घर आने वाले थे।
शुक्रवार को फैक्टरी से काम खत्म कर बाइक से कमरे पर लौटते समय पीछे से आए तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की सूचना रात में पत्नी ने फोन पर परिजनों को दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

शादी की खुशियों में डूबे परिवार पर जैसे दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। शादी वाले घर में चीख-पुकार मच गई और आसपास के लोग भी सांत्वना देने पहुंच गए।
पंजाब पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। परिजन शव के घर पहुंचने का इंतजार कर रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें