फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: बोलेरो और स्कूटी की टक्कर में युवक की मौत

Mon, 06 Jul 2026 12:11 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
देसही देवरिया। अमारी झांगा गांव के पास मुख्य मार्ग पर रविवार की देर शाम स्कूटी और बोलेरो की टक्कर हो गई। इसमें बाल कटवाकर घर लौट रहे स्कूटी सवार युवक की मौत हो गई। इस बात की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। उधर, मौत की जानकारी होते ही घर में चीख-पुकार मच गई।
विज्ञापन

महुआडीह थानाक्षेत्र के गोठा रसूलपुर गांव के रहने वाले लालबाबू यादव (35), रविवार की शाम को स्कूटी से स्थानीय चौराहा पर अपना बाल कटवाने गए थे। बाल कटवाकर घर वापस लौट रहे थे। अभी अमारी झांगा गांव के पास मुख्य मार्ग पर पहुंचे थे। तभी सामने से तेज गति से आ रही बोलेरो ने उनकी स्कूटी में टक्कर मार दी। इससे लालबाबू गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों के सहयोग से महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कॉलेज भिजवाया। वहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई की। हादसे के बाद चालक बोलेरो छोड़कर भाग निकला। मौत की जानकारी होते ही पत्नी, बच्चों सहित पूरे परिवार का रो-रो कर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें