फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बल्ले से युवक को पीटकर मार डाला

Wed, 18 Jan 2017 11:30 PM IST
देवरिया/ अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
रोते बिलखते परिजन। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 गौरीबाजार के भगुआ गांव में किक्रेट के बल्ले से युवक की पीटकर हत्या कर दी गई। घटना के पीछे की वजह आशनाई बताई जा रही है। पांच घंटे बाद भी पुलिस को हत्या की भनक नहीं लग पाई। सूचना के बाद भी बैतालपुर चौकी प्रभारी मौका-ए-वारदात पर जाना मुनासिब नहीं समझा। आरोपी गांव छोड़कर फरार है। 
विज्ञापन

भगुआ गांव निवासी 40 वर्षीय जनार्दन निषाद उसकी तीन शादियां हुई थीं। दो पत्नी, तीन बच्चों और मां के साथ जनार्दन घर पर रहता था। बुधवार दोपहर करीब 11.45 बजे वह गांव के बाहर किसी काम से जा रहा था। आरोप है कि गांव के राम निहोरा ने किक्रेट के बल्ले से उस पर हमला कर दिया। सिर में कई वार करने के बाद आरोपी फरार हो गया। घटना की सूचना पुलिस को देने के बाद पीड़ित परिवार घायल को लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। हालत गंभीर होने के कारण मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। दोपहर तीन बजे के करीब जनार्दन की मौत हो गई। डॉक्टर ने सिर में गंभीर चोट लगने से मौत की वजह बताई। हत्या की सूचना गांव में पहुंचते ही तनाव व्याप्त हो गया। गांव में चर्चा है कि जनार्दन की गैर मौजूदगी में राम निहोरा उसके घर पर आता-जाता था। इस बात को लेकर कई बार दोनों के बीच विवाद भी हो चुका था। गांव के लोग भी इस बात से वाकिफ हैं। रोज-रोज के विवाद से तंग आकर राम निहोरा ने जनार्दन को रास्ते से हटाने का फैसला ले लिया। सूत्रों ने बताया कि हत्या की प्लानिंग कर आरोपी पहले से घात लगाकर रास्ते में बैठा था। जैसे ही जनार्दन पहुंचा उसके ऊपर हमला कर दिया। गौरीबाजार पुलिस का कहना है कि मारपीट की सूचना मिली थी। मामले की जांच कराई जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें