फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: सड़क हादसे में युवक घायल, रेफर

Sat, 27 Dec 2025 11:39 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
बरहज। क्षेत्र के बेलडाड़-देवरिया मार्ग पर खोड़ा गांव के निकट शनिवार की देर शाम सड़क हादसे में गौरा निवासी विशाल गुप्त 27 वर्ष पुत्र सिंहासन गुप्त गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र ले जाया गया। जहां हालत नाजुक देख चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार कर महर्षि देवराहा बाबा मेडिकल कालेज रेफर कर दिया।
विज्ञापन

गौरा-बरहज निवासी विशाल गुप्त किसी काम से बाइक से देवरिया जा रहे थे। लोगों के अनुसार वह बेलडॉड़ मार्ग के रास्ते जा रहे थे। इसी बीच खोड़ा गांव के निकट विपरीत दिशा से आ रहे तेज और अनियंत्रित वाहन ने टक्कर मार दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। थानाध्यक्ष दिनेश कुमार मौर्य ने बताया कि सूचना पर पुलिस गई थी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें