फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: सड़क हादसे में घायल युवक की मौत

Tue, 28 Mar 2023 12:23 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
महुआडीह थाना क्षेत्र के सेखौना चौराहे पर हुआ था हादसा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
देसही देवरिया। महुआडीह थाना क्षेत्र के सेखौना चौराहे पर रविवार को हुए सड़क हादसे में घायल युवक की सोमवार को मौत हो गई। इस बात की जानकारी होते ही घर में चीख-पुकार मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई की। रामपुर कारखाना थाना क्षेत्र के परसौना गांव के रहने वाले अभय कुमार राजभर (18) रविवार शाम बलटीकरा चौराहा की तरफ बाइक से किसी काम से जा रहे थे। महुआडीह क्षेत्र के सेखौना चौराहे पर पहुंचे थे कि तभी पीछे से किसी अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। इससे अभय अनियंत्रित होकर बाइक लेकर सड़क पर गिर गए। वह गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंचे परिजन उन्हें जिला अस्पताल ले गए। डाक्टरों ने गंभीर हालत देख गोरखपुर मेडिकल कालेज रेफर कर दिया। वहां भी चिकित्सकों ने हालत गंभीर देख लखनऊ एसजीपीजीआई के लिए रेफर कर दिया। परिजन वहां न ले जाकर गोरखपुर में ही एक निजी चिकित्सक के भर्ती कर दिया। सोमवार सुबह उनकी मौत हो गई। इस बात की जानकारी होते ही घर में चीख-पुकार मच गई। अभय इकलौते पुत्र थे। उनकी मौत से पिता विजय राजभर सहित घर के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है। इस संबंध में महुआडीह एसओ महेंद्र कुमार चतुर्वेदी ने बताया कि सड़क हादसे में घायल अभय राजभर की गोरखपुर में मौत हो गई। परिजन शव लेकर घर पहुंचे। उनकी सूचना पर पहुंचकर महुआडीह पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें