फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: घर में सो रही किशोरी का हुआ अपहरण, केस दर्ज

Tue, 28 Mar 2023 12:22 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सलेमपुर। नगर के एक मोहल्ले में अपने घर में सो रही एक किशोरी का चार मार्च की रात अपहरण हो गया। तलाश के बाद किशोरी की मां ने कोतवाली पुलिस को 18 मार्च को तहरीर दी। इसके बाद पुलिस ने किराये के मकान में रह रही एक महिला और उसके बेटे के खिलाफ अपहरण का केस दर्ज तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

नगर पंचायत के एक मोहल्ले की रहने वाली महिला ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर बताया कि चार मार्च की आधी रात को उसकी 14 वर्षीय बेटी घर में सोई थी। इसी बीच बगल में किराये के मकान में रह रही एक महिला और उसके बेटे ने किशोरी का अपहरण कर लिया। काफी तलाश के बाद जब किशोरी का पता नहीं चला तो महिला ने शनिवार को कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। पुलिस महिला और उसके बेटे के खिलाफ अपहरण का केस दर्ज कर तलाश में जुट गई। कोतवाल गोपाल पांडेय ने बताया कि महिला पहले खुद किशोरी तलाश की, जब किशोरी का पता नहीं चला, इसके बाद जानकारी पुलिस को दी। पीड़ित महिला की तहरीर पर केस दर्ज कर आरोपितों की तलाश कर रही है। जल्द ही किशोरी को खोज लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें