फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: सड़क हादसे में घायल युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

देवरिया। तरकुलवा थाना क्षेत्र के देवरिया-कसया मार्ग पर कोन्हवलिया गांव के पास सड़क हादसे में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई। शुक्रवार को जब युवक का शव गांव पहुंचा तो परिजन दहाड़े मारने लगे।
विज्ञापन

थानाक्षेत्र के कोन्हवलिया गांव निवासी संदीप उर्फ बीरबल 30 की रामपुर कारखाना थानाक्षेत्र के कोटवा मोड़ पर किराने की दुकान है। वह बृहस्पतिवार रात में दुकान बंद कर अपने भतीजे दीपक के साथ बाइक से घर लौट रहे थे। वह गांव के सामने स्थित पेट्रोल पंप के पास पहुंचे थे कि उनकी बाइक ट्रक की चपेट में आ गई, जिससे दोनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोगों ने दोनों को महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कॉलेज भेजवाया, जहां इलाज के दौरान बीरबल की मौत हो गई। जबकि दीपक की हालत गंभीर देख डाॅक्टरों ने गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। शुक्रवार की देर शाम पोस्टमार्टम के बाद जब शव गांव पहुंचा तो हर किसी की आंखें नम हो गईं। माता-पिता व परिवारीजनों का रो-रोकर बुरा हाल था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें