फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: सड़क हादसे में घायल युवक की अस्पताल ले जाते समय मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

तरकुलवा। तरकुलवा थाना क्षेत्र के कंचनपुर गांव के युवक की सड़क हादसे में घायल होने से मौत हो गई। युवक रविवार को वाहन की चपट में आने से घायल हो गया था। परिजन उसे इलाज के लिए गोरखपुर मेडिकल कॉलेज से लखनऊ ले जा रहे थे, लेकिन उसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। कंचनपुर गांव निवासी अजमेर अंसारी (18) पुत्र छेदी अंसारी कुशीनगर जनपद के रविन्द्र नगर धूस पर एक टेंट व्यवसायी के वहां काम करता था। दो दिन पहले शादी में टेंट लगाकर मालिक के वहां जा रहा था कि रविंद्र नगर धूस के पास एक अज्ञात वाहन ने उसे ठोकर मार दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पाकर परिजन इलाज के लिए उसे गोरखपुर मेडिकल कॉलेज ले गए, जहां हालत गंभीर देखकर डॉक्टरों ने लखनऊ रेफर कर दिया। परिजन उसे लखनऊ ले जा रहे थे लेकिन वहां पहुंचने से कुछ दूर पहले ही रास्ते में उसने दम तोड़ दिया। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मौत की खबर मिलते ही परिजन दहाड़े मारकर रोने लगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें