भाटपाररानी। खामपार थाना क्षेत्र के परोहा गांव में एक सप्ताह पूर्व महिला की पिटाई मामले में पुलिस ने मंगलवार को केस दर्ज कर लिया है। इसरावती देवी ने तहरीर देकर आरोप लगाया था कि 19 जून की सुबह वह अपने पुराने मकान से गाय के लिए भूसा लेकर आ रही थी। इसी बीच पुरानी रंजिश को लेकर उसके पड़ोसियों धीरज गुप्ता, नीतू गुप्ता, खुशबू गुप्ता व रिया गुप्ता लाठी, डंडा से मारने पीटने लगे। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की छानबीन की। परिजन महिला को इलाज के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भाटपाररानी ले आए। यहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सक ने उसे जिला अस्पताल से रेफर कर दिया। थानाध्यक्ष नंदा प्रसाद ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। संवाद